

Credit : Strawberry Moon will be visible today find out how to view the most beautiful full moon


29 जून 2026 की शाम आसमान में दिखाई देगा Strawberry Moon. यह साल की सबसे खूबसूरत पूर्णिमा में से एक मानी जाती है


क्यों है इतना खास? इस बार चंद्रमा क्षितिज के बेहद करीब नजर आएगा. इसलिए यह सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा बड़ा, चमकीला और सुनहरे रंग का दिखाई देगा.


चंद्रमा की रोशनी वायुमंडल की मोटी परत से गुजरती है. इस दौरान नीली रोशनी बिखर जाती है, जबकि लाल और पीली रोशनी हमारी आंखों तक पहुंचती है. इसी वजह से चांद सुनहरा नजर आता है.


Moon Illusion क्या है? जब चंद्रमा क्षितिज के पास होता है, तो पेड़, इमारत और पहाड़ जैसी चीजों के कारण वह सामान्य से कहीं बड़ा दिखाई देता है. इसे वैज्ञानिक भाषा में Moon Illusion कहा जाता है.


भारत में कब देखें? तारीख: 29 जून 2026 (सोमवार) समय: शाम 7:00 से 7:30 बजे दिशा: दक्षिण-पूर्व (South-East) बेस्ट टाइम: चांद निकलने के बाद पहले 1-2 घंटे


यह पूर्णिमा वट पूर्णिमा के रूप में भी मनाई जाती है. इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.


क्या टेलिस्कोप जरूरी है? बिल्कुल नहीं. Strawberry Moon को नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकता है. बस ऐसी जगह जाएं जहां आसमान साफ हो और कृत्रिम रोशनी कम हो.


शानदार फोटो कैसे लें? चांद निकलते समय फोटो में किसी पेड़, मंदिर, पहाड़ी या इमारत को शामिल करें. इससे आपकी तस्वीर अधिक आकर्षक और सिनेमैटिक दिखाई देगी.


क्यों नहीं मिस करना चाहिए? स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि विज्ञान, प्रकृति और भारतीय संस्कृति का अनोखा संगम है. ऐसा खूबसूरत नजारा साल में सिर्फ एक बार देखने को मिलता है.

