

Credit : AI Generated


कढ़ी-पकौड़ा खाने का मन है लेकिन लंबे समय तक गैस के सामने खड़े नहीं रहना चाहते? अब प्रेशर कुकर में सिर्फ 3 सीटी में स्वादिष्ट कढ़ी तैयार करें.


इस तरीके में कढ़ी को बार-बार चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. कम समय और कम बर्तनों में बेहतरीन स्वाद वाली कढ़ी बन जाती है.


बेसन, खट्टा दही या मट्ठा, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर बिना गुठलियों वाला स्मूद घोल तैयार करें.


तेल गर्म करके साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाएं. चाहें तो इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.


बेसन के गाढ़े घोल से पकौड़ियां तलें और तैयार कढ़ी में डालकर 5–10 मिनट ढककर रखें, ताकि वे स्वाद अच्छी तरह सोख लें.


तैयार कढ़ी-पकौड़ा को सादे चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें और घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लें.

