

Credit : Internet


बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसालों से बना प्याज का चीला कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है.नाश्ते के लिए यह हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है.


शाम की चाय के साथ कुरकुरी अनियन रिंग्स का मजा ही अलग है.इन्हें बेसन या मैदे के बैटर में डुबोकर सुनहरा तलें और चटनी के साथ सर्व करें.


अगर घर में सब्जियां नहीं हैं तो सिर्फ प्याज और मसालों से स्वादिष्ट प्याज की सब्जी बनाएं.यह रोटी और पराठे के साथ खूब पसंद की जाती है.


बारिश हो या चाय का समय, प्याज के पकोड़े हर किसी के फेवरेट होते हैं.इन्हें बनाना आसान है और स्वाद लाजवाब होता है.


तीखी और चटपटी प्याज की चटनी डोसा, इडली, पराठा या स्नैक्स के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.


झटपट बनने वाला प्याज का अचार खाने में तीखा, खट्टा और बेहद स्वादिष्ट लगता है.इसे कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है.


अगर कुछ स्पेशल खाने का मन है तो मसालेदार प्याज की स्टफिंग से बनी कचौरी ट्राई करें.इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है.

