

Credit : AI Generated


मानसून ने दस्तक दे दी है ऐसे में कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने की इच्छा होने लगती है.अगर आप भी मानसून का मजा स्वाद के साथ लेना चाहते हैं, तो इस बार बनाएं घर पर बाजार जैसे मशरूम पकोड़े.


मशरूम पकोड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होते हैं. चावल के आटे का इस्तेमाल इन्हें लंबे समय तक कुरकुरा बनाए रखता है.


मशरूम, चावल का आटा, बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया और तेल.


एक बाउल में सभी सूखी सामग्री मिलाएं. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें ताकि वह मशरूम पर अच्छी तरह चिपक जाए.


धुले और सूखे मशरूम को बैटर में डालें. हर टुकड़े पर मसाले की अच्छी कोटिंग करें ताकि स्वाद भरपूर आए.


कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पकोड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तेज आंच से बचें ताकि अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.


गरमा-गरम मशरूम पकोड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. साथ में अदरक वाली चाय स्वाद को दोगुना कर देगी.


बैटर में थोड़ा चावल का आटा और अजवाइन मिलाने से पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. चाहें तो इसमें प्याज या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.

