

Credit : Social Media


मध्य प्रदेश से सटे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का गहरा रिश्ता रहा है.


यही वह जगह है कि जहां पर भगवान श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वनवास का समय बिताया था.


यह भी मान्यता है कि यही वह स्थान है जहां पर शबरी ने प्रेम से भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाए थे.


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को गुप्त प्रयाग भी कहा जाता है.


माता शबरी ने यहां के पेड़ों के पत्तों के दोने बनाकर उन्होंने भगवान श्रीराम को बेर खिलाए थे.

