

Credit : Instagram


शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में करीना कपूर का अंदाज खूब चर्चा बटोर रहा है. करीना कपूर और शाहरुख खान की जोड़ी करीब 15 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आई है.


गाने में करीना रेड कलर के डीप नेक गाउन में नजर आ रही हैं. उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज डिस्को-रेट्रो थीम के साथ खूब जंच रहा है. बोल्ड मेकअप, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और करीना के शार्प एक्सप्रेशंस उनके लुक को खास बना रहे हैं.


करीना सिर्फ अपने आउटफिट से ही नहीं, बल्कि डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से भी ध्यान खींच रही हैं. उनकी स्माइल और ग्रेस गाने में अलग आकर्षण जोड़ते हैं.


करीना और शाहरुख इससे पहले साल 2011 में फिल्म ‘रा.वन’ में साथ नजर आए थे. उस फिल्म में भी दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आई थी.


‘डैडी कूल’ में करीना का ग्लैमरस अंदाज, डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस गाने को खास बना रहे हैं. फैंस को एक बार फिर उनका पुराना जादू देखने को मिल रहा है.


