

Credit : Social Media


बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी बचपन की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया.


कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साल 1997 की फोटो शेयर की, जिसमें वह स्कूल कार्यक्रम के दौरान मां सीता के किरदार में नजर आ रही हैं.


तस्वीर में नन्ही कंगना लाल साड़ी, मांग पट्टी और बड़ी बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.


कंगना ने बताया कि यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट स्थित हिल व्यू पब्लिक स्कूल की है.


बचपन की फोटो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- "खूबसूरत यादें" और स्कूल के दिनों को याद किया.


कंगना ने सीता अवतार की क्लोजअप तस्वीर भी शेयर की और लिखा- "सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद", साथ में हंसने वाली इमोजी भी लगाई.


सीता के रूप में कंगना की मासूम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उनकी सादगी और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.


कंगना ने ये तस्वीरें 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद शेयर की हैं, जिसमें साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं.


वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं. अब वह जल्द 'सर्कल' और 'क्वीन 2' में दिखाई देंगी.


बिकिनी लुक में कहर ढाई खुशी कपूर, कपूर खानदान की लाडली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वेकेशन की तस्वीरों ने मचाया तहलका
