

Credit : AI Generated


कुछ समय पहले लीवाइज के CEO रहे चिप बर्ग ने कहा था कि अच्छी क्वालिटी की जींस को वॉशिंग मशीन में बार-बार धोना बिल्कुल जरूरी नहीं है अगर आप चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा जींस लंबे समय तक नई जैसी दिखे, तो ये आसान टिप्स जरूर जान लें


जींस को हर बार पहनने के बाद धोने की जरूरत नहीं होती, जरूरत पड़ने पर ही इसे साफ करना चाहिए.


अगर जींस पर दाग, बदबू या ज्यादा गंदगी हो, तभी उसे धोना बेहतर माना जाता है.


जींस धोते समय ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. इससे रंग लंबे समय तक बना रहता है.


धोने से पहले जींस को अंदर-बाहर (Inside Out) कर लें. इससे फैब्रिक और रंग दोनों सुरक्षित रहते हैं.


जींस को ड्रायर में सुखाने के बजाय छांव में प्राकृतिक तरीके से सुखाएं. इससे कपड़ा जल्दी खराब नहीं होता.


बार-बार धोने से बचें, जरूरत पर ही साफ करें और सही तरीके से सुखाएं. इससे आपकी डेनिम लंबे समय तक नई जैसी दिखेगी.

