

Credit : Social Media


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली ही हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' धमाकेदार रही थी.


दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी, 1986 को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में हुआ.


दीपिका पादुकोण सुपर मॉडल भी रह चुकी हैं. वह शुरुआती दौर में मॉडलिंग करती थीं.


9 नवंबर, 2007 को दिवाली के आसपास रिलीज हुई दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' ने अच्छा बिजनेस किया.


शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण तीन बड़ी फिल्मों (ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और पठान) में नजर आ चुकी हैं


दीपिका राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं.


एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीए की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी से ली है.


दीपिका ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी.


दीपिका ने 10वीं क्लास की पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि उन्हें अभिनय के क्षेत्र में जाना है.


वर्ष 2012 में आई फिल्म “कॉकटेल” दीपिका के करियर का टार्निंग प्वाइंट साबित हुई.


दीपिका ने 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.


दीपिका पादुकोण ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं. सुसाइड का भी ख्याल आया था.


दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर, 2018 को शादी कर ली.

