

Credit : Instragram


शेफ पलक कपूर का वजन एक वक्त 121 किलो था. अब वह 80 किलो की हैं.


पलक ने ढाई साल के अंतराल में कुल 41 किलो वजन घटाया है.


वजन कम करने के लिए ना कोई हार्ड डाइट फॉलो की और ना ही कोई शार्टकर अपनाया. बस धीरे-धीरे कोशिश करती रही.


अचानक दिल का दौरा पड़ने से पिता को खोने के बाद पलक इमोशनल ईटिंग की आदी हो गई थी.


2020 में उनको सीने में गंभीर जलन महसूस हुई. इस दौरान उनके मुंह का स्वाद भी कड़वा हो गया था.


ऐसी स्थिति में कम उम्र में हार्ट अटैक आ सकता है. यही से पलक की बॉडी में ट्रांसफॉर्मेंशन के जर्नी की शुरुआत हुई.


इस बीच देशभर में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया. इस मौके पर अपने फोन से सभी फूड ऐप्स हटा दिए.


पनीर, ग्रिल्ड चिकन और हरी बीन्स जैसी चीजें खानी बंद कर दीं. चावल खाना भी सीमित कर दिया.


डिनर में केवल 2 बाजरे की रोटियां खानी शुरू की और डाइट में सलाद की मात्रा बढ़ा दी.

