

Credit : Social Media


भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर रेंज से आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया.


नेक्सट जेनरेशन आकाश मिसाइल आकाश एनजी ने बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे रहे दुश्मन मिसाइल को बेहद सटीकता से मार गिराया.


यह 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ती है और दुश्मन को पलक छपकाने तक का भी मौका नहीं देती है.


एक सेकेंड में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करती है. आकाश एनजी के पुराने वर्जन भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं.


यह जमीन से हवा में मार करने वाल मिसाइल है. इस में डुअल पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर भी लगी है.


इस मिसाइल की रेंज 40 से 80 किलोमीटर तक है, इसमें मल्टी स्कैंड राडार लगा हुआ है.


दुश्मनों को भेद सकता है, इसे किसी भी मोबाइल प्लेटफार्म से लांच कर सकते हैं.


इसका वजन 720 किलोग्राम है, मिसाइल की लंबाई 19 फीट और व्यास 1.16 फीट है.

