

Credit : Internet


आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि तीन या चार शादियां कीं.


आमिर खान गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी. दोनों से अलग होने के बाद भी उनके रिश्ते चर्चा में बने रहे.


संजय दत्त की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. उन्होंने पहली शादी ऋचा शर्मा, दूसरी रिया पिल्लई और तीसरी शादी मान्यता दत्त से की. आज दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं.


कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में चार शादियां कीं. उन्होंने 70 साल की उम्र में परवीन दोसांझ से चौथी शादी कर सभी को चौंका दिया था.


करण सिंह ग्रोवर भी तीन शादियां कर चुके हैं. श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से अलग होने के बाद उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की.


फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों की लव लाइफ और शादियां हमेशा चर्चा का विषय रही हैं. आमिर खान की तीसरी शादी ने एक बार फिर बॉलीवुड के ऐसे चर्चित रिश्तों को सुर्खियों में ला दिया है.

