



उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिला बड़ा पर्यटन स्थल बनने जा रहा है. रामनगरी होने की वजह से देश के कई कोनों से लोग यहां आते है.


अयोध्या का सबसे चर्चित मंदिर हनुमान गढ़ी मंदिर पर्यटकों और श्रध्दालुओं के लिए पहली पसंद बना हुआ है.


यह हनुमान मंदिर पर्वत की चोटी पर स्थित है. 76 सीढ़ियां पार करने के बाद बजरंग बली के दर्शन होते हैं.


लोगों के बीच कनक भवन मंदिर भी श्रध्दालुओं में काफी चर्चित है. इसे सोने का घर भी कहते हैं.


गुलाब गढ़ी बागीचा में आपको लाल गुलाबी, पीले और सफेद समेत कई अन्य रगों के फूलों का दीदार करने को मिल जाएगा.


त्रेता के ठाकुर मंदिर में राम और सीता के अलावा भरत, शत्रुघ समेत कई अन्य मूर्तिया भी हैं.


दशरथ महल अयोध्या में बहुत चर्चित मंदिरों में शामिल है. इस महल में दशरथ का परिवार यानी राम का पूरा परिवार है.

