

Credit : Social Media


12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.


महाराष्ट्र के दौरे के दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपये के विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.


साथ ही में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.


MTHL को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है.


यह देश के सबसे बड़े सी ब्रिज अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा.


यह अटल सेतु नई मुंबई और मुंबई को जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा ब्रिज माना जा रहा है.


अटल सेतु के निर्माण में करीब 17, 840 करोड़ रुपये का खर्च आया है.


वर्ष 2016 में खुद प्रधानमंत्री ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी.


अटल सेतु 7 साल बाद बनकर पूरी तरह से तैयार हुआ है. मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अटल सेतु मील का पत्थर साबित होगा.

