

Credit : Social Media


सूर्य दरअसल एक तारा है, जो सौरमंडल में सबसे बड़ा है.


आग के गोले में तब्दील सूर्य में 70 प्रतिशत से अधिक हाइड्रोजन गैस और 26 प्रतिशत तक हीलियम है.


सूर्य आकार में इतना बड़ा है कि इसमें धरती जैसे सैकड़ों या उससे भी अधिक ग्रह समा सकते हैं.


वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती और सूर्य के बीच तकरीबन 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी है.


सूर्य का व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है.


सूर्य के प्रकाश को धरती पर पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है.


सूर्य की सतह से पृथ्वी की ओर आने के लिए रॉकेट की शुरुआती गति 618 किलोमीटर प्रति सेकेंड होनी जरूरी है.


सूर्य का तापमान 14,999,726 डिग्री सेल्सियस बताया जाता है.


सूर्य करीब 4.6 अरब साल पुराना है.


सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से 27 गुना ज्यादा है और सूरज पृथ्वी से करीब 13 लाख गुना बड़ा है.


आकाशगंगा में करीब 5 फीसदी तारे ऐसे हैं, जो सूर्य के मुकाबले ज्यादा चमकदार और बड़े हैं.


सूर्य केवल गैसों से बना हुआ एक पिंड है, ये पृथ्वी या किसी और ग्रह की तरह ठोस नहीं है.,


