चंद्रयान 3 पर Prakash Raj ने कहा कुछ ऐसा, लोगों ने दे दी पाकिस्तान जाने की सलाह!

    बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके एक्टर प्रकाश राज ने भी कुछ ऐसा किया है. लोग अब असल जिंदगी में भी उन्हें 'विलेन' कहने लगे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला

    चंद्रयान 3 पर Prakash Raj ने कहा कुछ ऐसा, लोगों ने दे दी पाकिस्तान जाने की सलाह!

    बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके एक्टर प्रकाश राज ने भी कुछ ऐसा किया है. लोग अब असल जिंदगी में भी उन्हें 'विलेन' कहने लगे हैं. एक्टर कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जिसे देखने के बाद नेटीजन एक बार फिर भड़क गए, 

    इस बार उन्होंने कथित तौर पर इसरो के चंद्रयान-3 और इसरो के पूर्व प्रमुख के.के. सिवन (K Sivan) का मजाक उड़ाया गया है. एक्टर का ये पोस्ट चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से ठीक 2 दिन पहले आया है, जिसके चलते अब उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें असल जिंदगी का खलनायक कहा तो कुछ ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की मांग भी कर दी.

    प्रकाश राज ने किया विवादित ट्वीट

    प्रकाश राज द्वारा रविवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की गई कार्टून फोटो में एक आदमी को चाय के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज: चांद से विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर आ रही है.' एक्टर के इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा जाहिर किया और इसरो पर इसका मजाक बनाने का आरोप भी लगाया.

    अपूर्वा गुप्ता ने कही यह बात 

    प्रकाश की पोस्ट पर कॉमेडियन अपूर्वा गुप्ता ने लिखा, 'किसी से नफरत करना और अपने देश से नफरत करना दोनों में अंतर है.आपकी हालत देखकर बहुत दुख हुआ! अपूर्वा की तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी एक्टर को करारा जवाब दिया. कुछ लोगों ने उन्हें राजनीतिक विचारधारा से परे इसरो के मिशन का सम्मान करने की सलाह दी.

    चंद्रयान 3 पर है दुनिया की निगाहें

    बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी के आलोचक के रूप में जाने जाते हैं. गौरतलब है कि चंद्रयान 2 की असफलता के बाद अब इसरो ने अपना चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा पर भेजा है, जो 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रयान 3 पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है, क्योंकि 19 अगस्त को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का चंद्र मिशन लूना-25 लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था. चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद लूना-25 नष्ट हो गया, पृथ्वी पर उतरने से कुछ घंटे पहले अंतरिक्ष एजेंसी का अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया.