Prakash Raj को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

    इस समय जहां पूरा देश चंद्रयान 3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, वहीं प्रकाश राज ने मिशन मून का मजाक उड़ाकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है.

    Prakash Raj को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

    FIR ON Prakash Raj : इस समय जहां पूरा देश चंद्रयान 3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, वहीं प्रकाश राज ने मिशन मून का मजाक उड़ाकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है.

    हाल ही में पता चला है कि साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है. एक्टर के विवादित ट्वीट को लेकर देशभर में लोगों ने उनकी आलोचना की और फिर उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया है.

    प्रकाश राज को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा!

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक, कुछ हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.

    विक्रम लैंडर को लेकर किया था विवादित ट्वीट

    दरअसल, प्रकाश राज ने अपने ट्विटर पर चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर अब बवाल मच गया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें वह शर्ट और लुंगी पहने चाय पीते नजर आ रहे हैं.

    इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर पूर्व इसरो प्रमुख सिवन और चंद्रयान-3 का, इस तरह मजाक उड़ाने पर अब लोग प्रकाश राज को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। अब एक्टर कानूनी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं लेकिन अभी तक प्रकाश राज की ओर से दोबारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    लोगों ने प्रकाश राज की लगाई क्लास 

    बता दें कि प्रकाश राज के कार्टून पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने प्रकाश के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए' और एक ने लिखा, 'तुम्हें डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत है. लेकिन वह भी आपकी बीमार सोच का इलाज नहीं कर पायेगा.

    वहीं एक यूजर ने प्रकाश को गद्दार बताते हुए लिखा, खाते यहीं हो और बुरा सोचते हो यहां का? एक यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान-3 एक ऐसी चीज है जिस पर पूरे भारत को गर्व होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो. राजनीतिक बनाम राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच की रेखा को जानें.' एक ने लिखा, 'किसी से नफरत करना और अपने देश से नफरत करना दोनों में अंतर है. आपको इस हालत में देखकर बहुत दुख हुआ! ,