सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के 25 लाख बच्चों को फ्री मिलेगी ये सुविधा; जानिए क्या है प्लान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 फरवरी को एक अहम निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवर सकता है. विधानसभा में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार 25 लाख बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराएगी.

Uttar Pradesh government will provide free AI tools to 25 lakh students
Image Source: ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 फरवरी को एक अहम निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवर सकता है. विधानसभा में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार 25 लाख बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराएगी. यह कदम न केवल तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा प्रयास भी है.

सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए AI की क्या भूमिका हो सकती है? हमें इसके लिए बच्चों को AI टूल्स के फ्री वर्जन का उपयोग करने के लिए देना होगा. उत्तर प्रदेश सरकार की सरकार राज्य के 25 लाख नौजवानों को ये AI टूल्स फ्री में उपलब्ध कराने के लिए बड़ी कार्य योजना बनाएगी. यूपी के नौजवानों के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी."

बच्चों की पढ़ाई में एआई की भूमिका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बच्चों को न केवल अपने कठिन विषयों को सरलता से समझने का मौका मिलेगा, बल्कि यह उनके अध्ययन में भी एक नया आयाम जोड़ेगा. एआई को बच्चों के अध्ययन के स्तर और उनकी गति के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, गणित में कमजोर छात्र को अतिरिक्त अभ्यास दिया जा सकता है, जबकि अंग्रेजी के कमजोर छात्र के लिए अलग से कक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं. इससे बच्चों को अपनी सीखने की गति और क्षमता के हिसाब से अधिक मदद मिलेगी.

इसके अलावा, AI छात्रों को कठिन प्रश्नों को हल करने में, प्रोजेक्ट आइडिया देने में, और उदाहरणों के माध्यम से विषयों को समझने में मदद कर सकता है. विभिन्न भाषाओं के अध्ययन में भी एआई अहम भूमिका निभा सकता है, जैसे उच्चारण सुधारने, अनुवाद करने और शब्दों के सही अर्थ समझाने में. इस तरह, एआई बच्चों के लिए अध्ययन को और भी रोचक और इंटरएक्टिव बना सकता है.

शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए, योगी सरकार ने इसे एक अप्रैल 2026 से लागू करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय शिक्षामित्रों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा और उनके काम की सराहना भी होगी.

इसके अलावा, टीईटी (TET) पास कर चुके शिक्षामित्रों को जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिलने की उम्मीद है. जो शिक्षामित्र अभी तक टीईटी पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें इस परीक्षा को पास करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. इसके साथ ही, उन्हें समान कार्य के बदले समान वेतन मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: कल नोएडा दौरे पर रहेंगे CM योगी, 28 इंडिया ट्रिप लिमिटेड के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत; यातायात होगा डायवर्ट