Randeep Surjewala On Hema Malini
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की है. इसपर बीजेपी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर हमला किया जा रहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता द्वारा की गई विवादित टिप्पणी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में हिमाचल प्रदेश मंडी से नेता कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला किया है.
नफरत की दुकान खोल रही है कांग्रेस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की वीडियो को साझा करते हुए बीजेपी नेता कंगना रनौत ने कहा कि ‘’बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है।महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन- ब-दिन पतन कर रहे हैं’’
बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है।
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) April 3, 2024
महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन- ब-दिन पतन कर रहे हैं। pic.twitter.com/uu7HICrn1v
जनसभा में की विवादित टिप्पणी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह विवादित टिप्पणी उस समय की जब वह हरियाणा कुरुक्षेत्र के सैथल स्थित एक गांव में इंडी इलायंस के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग MP और MLA क्यों बनाते हैं ? ताकि हमारी बात को उठा सकें और हमारी बात मनवा सकें. वहीं उनके द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद बीजेपी उनपर हमलेवार हैं.
Congress MP Randeep Surjewala makes a vile sexist comment, that is demeaning and derogatory, not just for Hema Malini, who is an accomplished individual, but women in general. He asks, “MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे।… pic.twitter.com/JO0UIXSOt1
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) April 3, 2024
बीजेपी ने किया वार
इस मामले में बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालविया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने भी कांग्रेस नेता का वीडियो साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर एक घृणित टिप्पणी की है. उनकी यह टिप्पणी न केवल हेमा मालिनी के लिए है, बल्कि यह बात सामान्य रुप से महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी महीला के उपर की गई ऐसी टिप्पणी सबसे घृणित हैं. इससे पहले भी इनके एक साथी ने बीजेपी नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ रेट के बारे में पूछा था.