Civil Service Day: भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाती है. इस मौके पर देश भर के सिविल सेवकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा जाता है. यह दिन न सिर्फ मेहनत और प्रतिबद्धता का जश्न है, बल्कि यह जानने का भी अवसर देता है कि देश की नीतियों और फैसलों के पीछे कौन से सशक्त हाथ काम कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको आज राजस्थान से आने वाले होनहार सिविल सेवकों के बारे में बताते हैं. बता दें कि मोदी सरकार 3.0 में राजस्थान कैडर के 19 वरिष्ठ अफसर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और संस्थानों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं.
ये हैं सिविल सेवा में राजस्थान के मुख्य चेहरे
राजस्थान की पृष्टभूमि से आने वाले ये अफसर सिर्फ प्रशासन ही नहीं चला रहे, बल्कि देश के भविष्य को दिशा भी दे रहे हैं. इनमें से कुछ नाम तो सत्ता के केंद्र बिंदु पर हैं. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव वी. श्रीनिवास, नीति आयोग में सलाहकार राजीव सिंह ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव अभिमन्यु कुमार जैसे अधिकारी आज भारत की नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
पहले से है राजस्थान कैडर के अफसरों का दबदबा
यह सिलसिला अभी का नहीं है. पिछली सरकारों में भी राजस्थान कैडर के अफसरों का दबदबा रहा है. राजीव महर्षि पहले गृह और वित्त सचिव रहे और बाद में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) बने. वहीं, सुनील अरोड़ा ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में निष्पक्ष चुनावों का संचालन कर लोकतंत्र को मजबूत किया.
राजस्थान कैडर के वर्तमान में केंद्र में तैनात प्रमुख अफसर
संजय मल्होत्रा (1990) - आरबीआई गवर्नर
वी. श्रीनिवास (1989) - सचिव, पीएमओ मंत्रालय
रजत कुमार मिश्र (1992) - सचिव, उर्वरक मंत्रालय
तन्मय कुमार (1993) - विशेष सचिव, वन मंत्रालय
रोली सिंह (1994) - अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य
राजीव सिंह ठाकुर (1995) - नीति आयोग में सलाहकार
रोहित कुमार (1997) - पीएम की कैबिनेट में अतिरिक्त सचिव
मुग्धा सिन्हा (1999) - महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय
डॉ. प्रीतम यशवंत (2003) - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
सिद्धार्थ महाजन (2003) - संयुक्त सचिव, वाणिज्य
पूरणचंद्र किशन (2005) - संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय
गौरव गोयल (2006) - लोकसभा सचिवालय
विष्णुचरण मल्लिक (2007) - निदेशक, जनगणना
डॉ. टीना सोनी (2007) - संयुक्त सचिव, उर्वरक
मुक्तानंद अग्रवाल (2008) - सीईओ, फसल बीमा योजना
प्रकाश राजपुरोहित (2010) - डायरेक्टर, आर्थिक मामलों
अभिमन्यु कुमार (2011) - निजी सचिव, गृह मंत्री अमित शाह
आशीष गुप्ता (2013) - संयुक्त सचिव, NTA
अंशदीप (2013) - उप सचिव, गृह मंत्रालय
ये भी पढ़ें: Rajasthan Police में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस