नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा के लिए प्रचारकों की एक सूची जारी की है. इस टीम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे दिग्गज नेता लीड करेंगे.
पूर्वोत्तर राज्य के लिए कांग्रेस प्रचारकों की सूची में कुल 40 नाम शामिल हैं, जिसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हैं.
यह भी पढे़ं : UP के सहारनपुर दौरे पर PM Modi, कहा- 'राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है BJP'
ये सूची वेणुगोपाल ने एक दिन पहले की है जारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 27 मार्च को तैयार की गई सूची 5 अप्रैल को वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई थी.
इससे पहले, शुक्रवार को, कांग्रेस सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए अपना 'न्याय पत्र' या घोषणापत्र लेकर आई, जिसमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी दी गई.
राज्य में आम चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं - 19 और 26 अप्रैल को. पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र पर 26 अप्रैल को मतदान होगा.
लोगों के सुझावों से पार्टी ने तैयार किया है घोषणापत्र
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का घोषणापत्र राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श करने और ईमेल और 'आवाज़ भारत की' पोर्टल पर हजारों सुझाव प्राप्त करने के बाद तैयार किया गया है.
कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणापत्र में पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के वादे के तौर पर 'पांच न्याय' या न्याय के पांच स्तंभों पर केंद्रित है, जिसमें 'युवा न्याय', 'नारी न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' के साथ-साथ इसके द्वारा की गई गारंटी भी शामिल है.
देशव्यापी जातिजनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी करने का वादा
राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना का राहुल का वादा भी चुनावी वादों की सूची में प्रमुखता से शामिल है, पार्टी ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना करेगी और एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन लाएंगे.
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मार्च में बैठक हुई और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 7 चरणों में होने हैं.
वोटों की गिनती 4 जून को होनी है.
यह भी पढ़ें- BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी पार्टी