PM Modi Mann Ki Baat: PM Modi ने बताया कैसे एक नदी को मिला नया जीवन!

PM Modi Mann Ki Baat: IIT मद्रास के युवा गोल्ड की शुद्धता जांचने, बैंक फ्रॉड की रकम रिकवर करने और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग में AI के इस्तेमाल पर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने डीप टेक स्टार्टअप्स और युवा इनोवेशन की सराहना की.

Bharat 24

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई दौरे के दौरान IIT मद्रास के स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स के काम की सराहना की. उन्होंने बताया कि देश के युवा गोल्ड की गुणवत्ता जांचने, बैंक धोखाधड़ी में फंसी रकम की रिकवरी और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए समाधान विकसित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को सही माहौल और सहयोग मिले, तो वे देश की बड़ी समस्याओं के समाधान खोज सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने बताया कि IIT मद्रास में उन्हें ऐसे स्टार्टअप के बारे में जानने का मौका मिला, जो सोने की गुणवत्ता की जांच करने वाली तकनीक पर काम कर रहा है. इससे सोना खरीदने वाले लोगों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, युवाओं की एक टीम ऐसा प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जिसके जरिए बैंक धोखाधड़ी से निकाली गई रकम को तेजी से रिकवर करने में मदद मिलेगी. इससे वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में तकनीक की भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Varanasi Air Show : राफेल, तेजस और सुखोई से सजेगा काशी का आसमान! PM Modi देखेंगे वायुसेना का शौर्य