Lok Sabha Election 2024:
आगामी लोकसभा चानव के दौरान गुरदासपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के लड़ने की अटकलों को लेकर खुद युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. युवराज सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वो गुरुदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. इस संबंध में उनका एक ट्वीट भी सामने आया है. जिसमें वह चुनाल न लड़ने का जिक्र कर रहे हैं.
युवराज सिंह ने ट्वीट कर किया स्पष्ट
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा जुनून लोगों को अपनी क्षमता के मुताबिक सपोर्ट करना और उनकी मदद करना है और मैं अपने फाउंडेशन यूवी कैन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा.' इसी के साथ उन्होंने ये साफ कर दिया कि वो आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं उतरने वाले हैं.
लोकसभा चुनाव लड़ने की लगी थी अटकलें
दरअसल गुरुवार को बीजेपी की देर रात CEC बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी ने उन सीटों पर चर्चा की जहां से पार्टी को पूर्व चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं इस बार की चुनाव में हार न हो इस कारण पार्टी की बैठक हुई. वहीं सियासी गलियारों में चर्चा जारी थी कि इस बार बीजेपी गुरदासपुर से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को लड़ने का मौका दे सकते है. अब इस मामले पर खुद युवराज ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.
क्या यह एक्टर्स लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें कि युवराज की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले. ऐसे में न सिर्फ युवराज सिंह बल्कि अन्य अभिनेताओं के भी नाम सामने आए हैं. जिनके बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी इन्हें लड़ने के लिए कह सकती है. इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार, कंगना रनौत. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के बारे में भी इस समय चुनाव लड़ने की अटकलें जारी है.
मोहम्मद शमी ने सर्जरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें