बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान का बड़ा कदम; भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ अपने देश के रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने 20 फरवरी 2026 को भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल करने की घोषणा की.

india bangladesh visa services resume Tarique Rahman
Image Source: ANI

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ अपने देश के रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने 20 फरवरी 2026 को भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल करने की घोषणा की. यह फैसला बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस द्वारा पिछले दो महीने पहले सस्पेंड किए गए वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने के तौर पर सामने आया है.

सभी वीजा सेवाएं फिर से उपलब्ध

बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अब भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा कैटेगरी, जिसमें मेडिकल, पर्यटन और अन्य वीजा शामिल हैं, फिर से उपलब्ध हैं. पिछले साल दिसंबर में, बिजनेस और वर्क वीजा पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी, लेकिन अन्य वीजा सेवाएं बंद कर दी गई थीं. अब इस फैसले से भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के बीच यात्रा और संपर्क को फिर से सुगम बनाया जाएगा.

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी वीजा सेवाएं शुरू

बांग्लादेश में सत्ता संभालने के तीन महीने बाद, तारिक रहमान के नेतृत्व में सरकार ने यह कदम उठाया. बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी वीजा सेवाएं बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बांग्लादेश के सिलहट में भारत के वरिष्ठ कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने 19 फरवरी को बताया कि वर्तमान में मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं, और जल्द ही ट्रेवल और अन्य वीजा सेवाएं भी फिर से शुरू हो जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं.

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव का दौर

बांग्लादेश और भारत के बीच वीजा और कांसुलर सेवाओं को रोकने का कदम दिसंबर 2025 में लिया गया था, जब बांग्लादेश में कट्टरपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की. इसके चलते भारत ने 21 दिसंबर 2025 से बांग्लादेश में स्थित अपने कांसुलर मिशन का कामकाज अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था.

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हुई है. अब, दोनों देशों के बीच कांसुलर और वीजा सेवाओं का फिर से बहाल होना, एक संकेत है कि बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की दिशा में प्रगति हो रही है. यह कदम दोनों देशों के बीच यात्रा, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा, जो दोनों देशों के विकास के लिए आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: बस 10 दिन... फिर मीडिल ईस्ट में छिड़ेगी भीषण जंग! लेकिन ब्रिटेन ने अमेरिका के साथ कर दिया बड़ा खेल