जय श्री राम... आईपीएल का पहला विकेट लेते ही इस गेंदबाज ने निकाली पर्ची, लिखा था ये इमोशनल मैसेज

Raghu Sharma Wicket: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. लखनऊ ने पहले खेलते हुए 228 रन बनाए, और मुंबई को 229 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला.

Bowler Raghu Sharma took out his slip after taking first wicket IPL 2026 wrote this emotional message
Image Source: Social Media

Raghu Sharma Wicket: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. लखनऊ ने पहले खेलते हुए 228 रन बनाए, और मुंबई को 229 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की मजबूत साझेदारी बनाई.

मज़ेदार बात ये थी कि रोहित शर्मा इस मैच में मुंबई इंडियंस की नियमित प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वह रघु शर्मा की जगह “इम्पैक्ट प्लेयर” के रूप में उतरे थे और बल्लेबाजी के दौरान टीम को मजबूती दी.

रघु शर्मा ने लिया पहला IPL विकेट

रघु शर्मा ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ के अक्षत रघुवंशी को कैच आउट करके अपना पहला IPL विकेट लिया. यह रघु का IPL में दूसरा मैच था. उन्होंने यह विकेट अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया. विकेट लेने के बाद रघु ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था:

"राधे राधे, गुरुदेव की कृपा से 15 सालों का एक मुश्किल समय खत्म हुआ. ये मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) का बहुत धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा. जय श्री राम." यह देख कर साफ़ हुआ कि रघु शर्मा के लिए यह सफलता सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि उनके लंबे सफर का बड़ा पल था.

रघु शर्मा के बारे में

रघु शर्मा पंजाब के जालंधर से आते हैं और उनका जन्म 11 मार्च 1993 को हुआ था. वह गेंदबाज हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब टीम के लिए खेलते हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 सीजन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन पिछले साल उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

रघु ने अपना IPL डेब्यू 2 मई 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था. उस मैच में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया था और मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था.

रघु शर्मा का डोमेस्टिक रिकॉर्ड

रघु शर्मा का फर्स्ट क्लास करियर काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 20 पारियों में 57 विकेट लिए हैं और 5 बार उन्होंने फाइव विकेट हॉल का रिकॉर्ड बनाया है. लिस्ट A में उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. टी20 क्रिकेट में 6 मैचों में उनके नाम 5 विकेट हैं.

रघु के लिए IPL 2026 का यह मैच बेहद खास रहा. उन्होंने न सिर्फ अपने पहले IPL विकेट का जश्न मनाया, बल्कि टीम के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह उनके करियर की एक यादगार शुरुआत साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस की उम्मीदें अब भी जिंदा, प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी MI? जानें पूरा समीकरण