रोहित शेट्टी और AVS Studios की पेशकश, 'हम तेरे प्यार में' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कृति शेट्टी, शूटिंग शुरू

रोहित शेट्टी और AVS Studios, Tudip Entertainment के सहयोग से ‘हम तेरे प्यार में’ लेकर आ रहे हैं. यह एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है.

AVS Studios Krithi Shetty Bollywood debut in Hum Tere Pyaar Mein
Hum Tere Pyaar Mein

रोहित शेट्टी और AVS Studios, Tudip Entertainment के सहयोग से ‘हम तेरे प्यार में’ लेकर आ रहे हैं. यह एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है. यह फिल्म कृति शेट्टी के बहुप्रतीक्षित हिंदी सिनेमा डेब्यू का भी प्रतीक है. 

साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली कृति शेट्टी अब इस दिलकश प्रेम कहानी के जरिए अपने नए अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं.

फिल्म का निर्देशन विधि घोडगांवकर कर रही हैं, जो पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं. ‘हम तेरे प्यार में’ के साथ विधि इस नई प्रेम कहानी को अपने अनूठे दृष्टिकोण के साथ पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं.

‘हम तेरे प्यार में’ का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने किया है, जबकि प्रियंका चौधरी इस फिल्म की सह-निर्माता हैं.