'उनकी विरासत, समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोया जाएगा', नेपाल के PM ओली ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

    ओली ने कहा- उद्योग के एक सच्चे दिग्गज रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ. व्यापार के साथ-साथ परोपकार में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत से परे कई लोगों के जीवन को छुआ.

    'उनकी विरासत, समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोया जाएगा', नेपाल के PM ओली ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- ANI

    काठमांडू (नेपाल) : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया. ओली ने कहा कि रतन टाटा की विरासत और समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व ने व्यापार और परोपकार में भारत से परे कई लोगों के जीवन को छुआ.

    टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. वह 86 साल के थे.

    यह भी पढे़ं : 'एक आदमी, जिसका दिल सोने जैसा था'- दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा निधन पर खेल जगत ने जताया गहरा अफसोस

    नेपाल के पीएम ने कहा- उद्योग के एक सच्चे दिग्गज का निधन

    एक्स पर एक पोस्ट में, ओली ने कहा, "उद्योग के एक सच्चे दिग्गज रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ. व्यापार के साथ-साथ परोपकार में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत से परे कई लोगों के जीवन को छुआ. उनकी विरासत और समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोकर रखा जाएगा."

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से दिग्गज उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार रात कहा कि अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन का शोक घोषित किया है.

    महाराष्ट्र सीएमओ ने कहा, "सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज सरकार का कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा."

    दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित एनसीपीए लॉन में अंतिम दर्शन के लिए उपलब्ध होगा. टाटा ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, पार्थिव शरीर को शाम 4 बजे अंतिम यात्रा पर ले जाया जाएगा.

    28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में जन्मे रतन टाटा, रतन टाटा ट्रस्ट और दोराबजी टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष थे, जो भारत में निजी क्षेत्र द्वारा प्रवर्तित दो सबसे बड़े परोपकारी ट्रस्ट हैं. वे 1991 से 2012 में अपनी सेवानिवृत्ति तक टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष थे. उसके बाद उन्हें टाटा संस का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उन्हें 2008 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

    यह भी पढे़ं : 'दूरदर्शी, दयालु आत्मा, असाधारण, अमूल्य सपूत'- Modi, राहुल, खरगे समेत ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

    भारत