एक्टर पॉलिटिशयन मनोज तिवारी के घर कुछ दिन पहले बिटिया का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी सुरभि और मनोज अपनी बिटिया को हॉस्पिटल से घर लेकर आ गए हैं. इस मौके पर सबसे छोटी बेटी का स्वागत फूलों की बारिश से किया। बच्ची को घर में प्रवेश कराने के पहले उसकी आरती की गई.
बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी.. pic.twitter.com/N8KJuQuFqD
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 17, 2022
मनोज तिवारी 51 वर्ष में तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पहले से दो बेटियां है. उनकी पहली शादी रानी तिवारी से साल 1999 में हुई थी. रानी और मनोज की बिटिया का नाम ऋति तिवारी है. मनोज तिवारी और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अपनी राहें अलग कर ली. साल 2020 में मनोज ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से की. सुरभि तिवारी और मनोज तिवारी की बड़ी बिटिया सान्वी का इसी साल जन्म हुआ.
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 12, 2022
छोटी बेटी को घर लाने की खुशी में घर को अच्छी तरह से सजाया गया था. घर को गुब्बारों से सजाया गया. फूलों की लड़ियां लगाई गई. छोटी बहन के स्वागत के समय सान्वी अपने पापा मनोज और मां सुरभि के साथ-साथ बेहद खुश नजर आ रही थी.