ISRO Gaganyaan Mission : मिशन गगनयान फिलहाल Hold पर, 5 सेकंड पहले Test Flight को रोका गया

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को आज नहीं करेगा लॉन्च इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड किया गया है. देखें वीडियो-

     

    Mission Gaganyaan:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को आज लॉन्च नहीं करेगा. मानव को अंतरिक्ष में भेजने के इसरो (ISRO) के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन के तहत आज टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग होनी थी, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया है. इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी है. भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज मॉड्यूल टेस्ट उड़ान परीक्षण करने वाला था. इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करना था. इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रक्षेपण को जल्द ही रिशेड्यूल किया जाएगा. इससे पहले लॉन्चिंग सुबह 8 बजे होनी थी. लेकिन बिगड़े मौसम की वजह से लॉन्चिंग का टाइम 8.45 पर किया गया. फिर इसे आज के लिए टाल दिया गया. इस टेस्ट फ्लाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लॉन्च किया जाना था।