Gautam Gambhir Quit Politics: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गौतम गंभीर, ट्वीट कर पीएम मोदी से की अपील

Gautam Gambhir Quit Politics: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गौतम गंभीर, ट्वीट कर पीएम मोदी से की अपील

Gautam Gambhir Quit Politics

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir Quit Politics) ने बड़ा ऐलान किया है. इस बार के चुनाव में गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे. इसकी पुष्टी उन्होनें खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है. इस संबंध में उन्होनें सोशल मीडिया पर ही गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है.

क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूर्व में ट्वीटर एक्स पर पोस्ट करते हुए गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir Quit Politics) ने लिखा कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की गुजारिश की है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मुझे लोगों की सेवा का मौका देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह का ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं. जय हिंद.' अब ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी पूर्वी दिल्ली से किस उम्मीदवार को टिकट देती है.

2019 चुनाव में हुई थी जीत हासिल

आपको बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir Quit Politics in hindi) ने बहुमत के साथ जीत हासिल की थी. उस समय उनके सामने विपक्ष की आम आदमी पार्टी सरकार के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को गौतम गंभीर ने हराया था.

लिस्ट आने से पहले ही किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर गौतम गंभीर की ओर से यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है. जब पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाने वाली है. सियासी गलियारों में इस समय बीजेपी की लिस्ट जारी होने की चर्चाएं तेज हैं. सभी को इसका इंतजार है कि आखिर लिस्ट में किस उम्मीदवार का नाम सामने आ सकता है.

Lok Sabha Election 2024: युवराज सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ट्वीट कर दी जानकारी