CM Yogi Speech : मिर्जापुर से CM योगी का सीधा संदेश! अब कोई भी गरीब नहीं होगा बेघर?

CM Yogi Mirzapur Will no poor person be left homeless anymore

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह मिर्जापुर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा. इसके बाद सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा.

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे, वे आज सुरक्षा की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले नवरात्रि में मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद होता था, लेकिन अब सरकार खुद जनता के द्वार पर खड़ी है.