उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से पराली अब किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बनने जा रही है. पराली जलाने के बजाय उसका इस्तेमाल बायोगैस बनाने में किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल 40 बायोगैस प्लांट संचालित हैं और 78 नए मेगा प्लांट लगाने की तैयारी है.