छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! आज दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें, नया शेड्यूल जारी

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की व्यवस्था की है. त्योहार के दौरान दिल्ली से घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है.

Chhath special trains will depart from Delhi for Bihar new schedule released
Image Source: Social Media

Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की व्यवस्था की है. त्योहार के दौरान दिल्ली से घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है. बुधवार यानी 11 नवंबर को दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से कुल 31 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इनमें नई दिल्ली, आनंद विहार और शकूरबस्ती जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.

रेलवे का मकसद त्योहार के दौरान यात्रियों को घर पहुंचने में होने वाली परेशानी कम करना है. इसके अलावा गुरुवार 12 नवंबर को भी दिल्ली से 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं.

आज दिल्ली से कहां-कहां चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें?

उत्तर रेलवे ने 11 नवंबर को दिल्ली के छह प्रमुख स्टेशनों से 31 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनका स्टेशन के हिसाब से ब्योरा इस तरह है.

  • - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: 10 ट्रेनें
  • - आनंद विहार टर्मिनल: 8 ट्रेनें
  • - शकूरबस्ती: 7 ट्रेनें
  • - हजरत निजामुद्दीन: 4 ट्रेनें
  • - दिल्ली जंक्शन: 1 ट्रेन
  • - रोहतक: 1 ट्रेन

इनमें सबसे ज्यादा 10 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही हैं. वहीं, आनंद विहार से 8 और शकूरबस्ती से 7 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी.

12 नवंबर को भी चलेंगी 29 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अगले दिन का इंतजाम भी किया है. गुरुवार 12 नवंबर को दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से कुल 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है.

इनका स्टेशनवार ब्योरा इस प्रकार है.

  • - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: 7 ट्रेनें
  • - आनंद विहार टर्मिनल: 7 ट्रेनें
  • - शकूरबस्ती: 5 ट्रेनें
  • - हजरत निजामुद्दीन: 5 ट्रेनें
  • - दिल्ली जंक्शन: 3 ट्रेनें
  • - रोहतक: 1 ट्रेन
  • - दिल्ली सराय रोहिल्ला: 1 ट्रेन

10 नवंबर को भी चलाई गई थीं अतिरिक्त ट्रेनें

उत्तर रेलवे ने 10 नवंबर को भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया था. उस दिन पहले से तय 27 स्पेशल ट्रेनों के अलावा 3 और ट्रेनें चलाई गई थीं.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगे भी अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. इससे त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

रेलवे स्टेशनों पर अधिकारी रख रहे नजर

छठ पूजा के चलते दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है. इसे देखते हुए उत्तर रेलवे के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. दिल्ली मंडल के DRM, ADRM और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशनों पर इंतजाम देख रहे हैं.

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों के संचालन में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें.