Instagram profile picture music
Whatsapp के बाद सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली एप्लीकेशन में इंस्टाग्राम का नाम भी शुमार है. इस ऐप पर लोग रील्स देखने से लेकर खूब अपलोड करना भी पसंद करते हैं. करें भी क्यों नहीं आखिर इससे लोगों को काफी फेम भी हासिल होती है. आप भी एक एक्टिव यूजर की तरह इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी काम आने वाली है.
मेटा ले आया कमाल का फीचर
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम पर एक कमाल का फीचर जोड़ा गया है. अब तक सिर्फ आप अपने फोन से की गई फोटो, वीडियो या फिर किसी भी ऐसे पोस्ट को अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट करने के बाद उसमें गानों को लगा सकते थे. इसके लिए एक अलग से ऑप्शन नॉट्स में भी दिया जाता है. लेकिन अब इसमें बदलाव पेश किया गया है. कंपनी ने इस नए फीचर के तहत इसे प्रोफाइल पिक्चर के साथ जोड़ दिया है.
इसका मतलब अब आप अपने पसंदीदा गानों को अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर भी सेट कर सकते हैं. यानी कोई भी व्यक्ति अब आपकी प्रोफाइल पिक्चर ओपन करके देखेगा तो उसे एक गाना सुनाई देगा. यह गाना आपके द्वारा ही चयनित किया गया होगा. इसके लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने की आवश्यकता है. जिसकी जानकारी आज हम आपके साथ साझा करने आए हैं.
गानों को सेट करने के लिए कीजिए यह काम
अगर आप भी इस फीचर की मदद से अपनी प्रोफाइल पर गानों को सेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. अपनी प्रोफाइल की सेटिंग्स में जाकर इसे आपको ऐड करना होगा. प्रोफाइल पर आपको क्लिक करना होगा.
थोड़ी ही नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको म्यूजिक ऑप्शन दिखाई देगा. आपको इसपर क्लिक करना होगा. इसपर क्लिक करने के बाद आपको ढेरों गाने लिस्ट में मिल जाएंगे. यदि आपकी पसंदीदा गाना न मिले तो आप उसे सर्च बार में जाकर के भी खोज सकते हैं. अब आप अपनी मर्जी का कोई भी गाना सलेक्ट कर सकते हैं और प्रोफाइल पिक्चर पर सेट कर सकते हैं. इसके बाद जब भी कोई आपकी प्रोफाइल पर आएगा या ओपन करेगा तो उसे मजेदार गाना सुनने को मिलेगा.
इन्हीं यूजर्स को मिलेगा ऑप्शन
अगर आप सोच रहे हैं कि अब तक यह फीचर आप तक क्यों नहीं पहुंचा? तो बता दें कि इसके लिए आपको अपने ऐप को अपडेट करना होगा. एक बार आप अपने ऐप को अपडेट कर लेंगे तो फीचर आपको भी दिखाई देने लग जाएगा. प्ले स्टोर पर जाइए एक बार इंस्टाग्राम सर्च कीजिए और देखिए कि इसका अपडेटेड वर्जन आपके सामने होगा. बस आपको इसपर क्लिक करना है और इस्तेमाल करने लग जाइए.
यह भी पढ़े: अब कोई नहीं कर पाएगा आपके Whatsapp Status को इग्नोर, कंपनी ला रही कमाल का फीचर